Breaking News :

पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी, तीन नक्सलियों की मौत!

बीजापुर। जिले से पुलिस – नक्सली मुठभेड़ की खबर सामने आ रही है। यहाँ पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ में 3 नक्सलियों की मारे जाने की खबर सामने आई है। हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटनास्थल से जवानों ने हथियार भी बरामद किया है। पुलिस के जवान देर रात एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकले थे। वहीँ आज सुबह मीरतुर थाना क्षेत्र के पोमरा के जंगलों में CRPF, DRG और STF के जवानों के साथ मुठभेड़ हुई।