Breaking News :

विवेक सिंह परमार बने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष , देखें पूरी रिपोर्ट

रायपुर।  अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय सिंह जी अमेठी पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं युवाध्यक्ष कुँवर अवनीश सिंह जी,राष्ट्रीय संगठन मंत्री धनविजय सिंह जी संरक्षक रविन्द्र सिंह ,सरोज सिंह की संस्तुति पर तत्कालीन प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विवेक सिंह परमार जी को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई हैं,

प्रदेश अध्यक्ष निशान्त सिंह ठाकुर एवं प्रभारी अजीत सिंह सहित सभी पदाधिकारियों  ने बधाई प्रेषित किया।

विवेक सिंह परमार ने आभार व्यक्त करते हुए बताया कि शीर्ष नेतृत्व ने जिस उम्मीद से जिम्मेदारी सौंपी हैं उसका पूरी निष्ठा से अनुपालन करते हुए युवाओं को संगठित करूँगा।