Breaking News :

CG NEWS - बड़ी खबर; महिला ने दो बच्चों समेत खुद को लगाई आग, तीनों की मौत

सूरजपुर। जिले में पारिवारिक कलह के चलते एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ खुद को आग के हवाले कर दिया। इस घटना में महिला सहित दोनों बच्चों की मौत हो गई हैं। घटना के समय महिला का पति काम गया हुआ था। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हैं। मामला भटगांव थाना क्षेत्र का है।

 


जानकारी के अनुसार जरही संजीव कुमार चौधरी एसईसीएल कोल माइंस में काम करता है। घर पर संजीव के साथ उसकी पत्नी बसंती और 6 साल का बेटा हिमाचल और 10 साल का अनमोल साथ रहता था। रोज की तरह शनिवार को संजीव नाईट शिफ्ट की ड्यूटी के लिए घर से निकला था। बताया जा रहा हैं कि जैसे ही वह ड्यूटी के लिए घर से निकला, उसके कुछ देर बाद ही उसकी पत्नी बसंती ने खुद पर और दोनों बच्चों पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली।


 


घटना के बाद घर से धुआं उठते देख आस-पास के लोगों को इस बात की जानकारी मिली। पड़ोसी घर के पास पहुंचे तो देखा कि तीनों जल रहे हैं। इसके बाद किसी तरह से आग को बुझाया गया और तीनों को एसईसीएल के विभागीय अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को अंबिकापुर के निजी अस्पताल में भेज दिया गया। जहां तीनों की इलाज के दौरान मौत हो गई।


इस मामले में अंबिकापुर जिले की मणिपुर चौकी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज किया है। मामले को लेकर अंबिकापुर पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में पति के साथ पत्नी का विवाद होने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल मामले में जांच जारी है।