Breaking News :

महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या



जयपुर। जयपुर में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी. शव को घर में छोड़कर बाहर से ताला लगा दिया और अपने घर चला गया। शक होने पर कमरे में पति का शव पड़ा मिला तो ताला तोड़कर खोला गया। आमेर थाने में मृतका की मां ने बहू व उसके प्रेमियों के खिलाफ तहरीर दी है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि भट्टबस्ती निवासी 60 वर्षीय महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायत में उसकी ही बहू व उसके दो प्रेमियों पर बेटे वसीम (36) की हत्या का आरोप लगाया है. शिकायत में बताया कि उनके बेटे वसीम की अक्टूबर 2007 में शादी हुई थी। बेटा-बहू उनके साथ रहते थे। शादी के कुछ समय बाद ही बहू का अफेयर शोएब से हो गया था। दोनों के बीच रिश्ते को लेकर झगड़े होने लगे। काफी समझाने पर भी वे नहीं माने, उल्टा जान-माल का नुकसान करने की धमकी देने लगे।



वसीम रिश्ता बनाए रखने के लिए दूर रहने का फैसला करता है। आमेर क्षेत्र की थाटर कॉलोनी में प्लॉट खरीदकर जून 2021 में वह अपनी पत्नी के साथ वहां रहने लगा। आरोप है कि वसीम की गैरमौजूदगी में बहू प्रेमी को घर बुलाने लगी। इस दौरान बहू का इब्राहिम से भी प्रेम प्रसंग हो गया। घर पर दोनों प्रेमियों के आने-जाने की बात पता चलने पर वसीम ने इसका विरोध किया और उल्टा धमकाया। सितंबर-2022 में वसीम ने घर आकर बहू की करतूत के बारे में अपनी मां को बताया। इसके बाद वह अपनी मां के साथ रहने लगा।