Breaking News :

आयुक्त महादेव कावरे ने जिले में किया औचक निरीक्षण, कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पढ़ाई कराने शिक्षकों को दिया निर्देश..

आयुक्त महादेव कावरे, दुर्ग संभाग दुर्ग का आकस्मिक निरीक्षण बालोद जिले में दिनांक 14.02.2022 को हुआ। जिसमें आयुक्त द्वारा गुण्डरदेही विकासखंड के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रूदा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया तथा छात्र-छात्राओं से विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे गए, छात्र-छात्राओं द्वारा पुछे गए प्रश्नों का जवाब दिया गया। संभागायुक्त दुर्ग संभाग द्वारा छत्तीसगढ़ के राजगीत के संबंध में पूछे गए प्रश्न पर कक्षा छठवी की छात्रा कुमारी साधना यादव द्वारा राज्य गीत अरपा पैरी के धार सुनाया गया, कमीश्नर  कावरे ने प्रभावित होकर छात्रा को 100 रूपए का पुरस्कार दिया एवं कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पढ़ाई कराने शिक्षकों को निर्देशित किया गया।

ग्राम पंचायत तवेरा:- उक्त पंचायत में नरवा के अंतर्गत निर्मित स्टापडेम का अवलोकन किया गया। आयुक्त द्वारा जल भराव के संबंध में जानकारी चाही गई। ग्रामवासियों द्वारा जानकारी दी गई कि स्टापडेम के बनने से जल भराव क्षमता में वृद्धि हुई है। तवेरा में मनरेगा के अंतर्गत चल रहे मिट्टी, मुरूम सड़क का निरीक्षण किया गया। कार्य स्थल में 89 श्रमिक नियोजित थे, आयुक्त . द्वारा मजदूरी भुगतान के संबंध में जानकारी चाही गई। श्रमिकों द्वारा बताया गया कि वर्तमान सप्ताह को छोड़कर शेष का मजदूरी भुगतान पूर्ण हो चुका है। आयुक्त  द्वारा गोदी के अनुसार कार्य करने हेतु निर्दे शित किया गया।

ग्राम पंचायत लिमोरा:- आयुक्त द्वारा ग्राम पंचायत लिमोरा वि.खं. गुण्डरदेही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लिमोरा में कोविड-19 वैक्सिनेशन महाअभियान का निरीक्षण किया गया। उपस्वास्थ्य केंद्र में उपस्थित स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा जानकारी दी गई की 46 लोगों को टीका लगाया गया है।

ग्राम पंचायत पैरी:- ग्राम पंचायत पैरी में बने गौठान का निरीक्षण किया गया। गौठान में चल रही आजीविका गतिविधियों:- वर्मी कम्पोस्ट निर्माण, मुर्गीपालन, सब्जी उत्पादन, मछली पालन एवं अंतरा स्वसहायता समूह द्वारा किए जा रहे कुक्कुट पालन कार्य का निरीक्षण किया गया जिस पर  कावरे द्वारा कुक्कुट पालन के कार्य और अन्य ग्राम पंचायतों में भी किए जाने एवं अधिक-से-अधिक आजीविका गतिविधियों में स्व-सहायता समूहों को संलग्न कर कार्य कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया। मशरूम उत्पादन स्व-सहायता समूह द्वारा प्रशिक्षण प्रदाय करने आयुक्त महो. को निवेदन किया गया। आयुक्त  द्वारा उद्यान विभाग को निर्देशित किया गया कि तत्काल उनका प्रशिक्षण करावें।

ग्राम पंचायत सिवनी:- ग्राम पंचायत सिवनी, वि.खं. बालोद में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत निर्मित बालोद बाजार का निरीक्षण किया गया। कलेक्टर द्वारा जानकारी दी गई की भविष्य में सी-मार्ट का अस्थायी रूप से संचालन किया जावेगा। 

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल आमापारा में क्लास रूम, लाइब्रेरी, फिजिक्स केमेस्ट्री, मैथ्स एवं लैंग्वेज प्रयोगशाला कक्ष का  निरीक्षण किया गया।

ग्राम पंचायत औराभांठा:- जल जीवन मिषन के अंतर्गत स्थापित सोलर नलजल योजना का निरीक्षण किया गया जिसमें कार्यपालन अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि बालोद जिला में अब तक कुल 03 ग्राम पंचयतों बघमरा, परेगुडा एवं मारदेल में शत प्रतिशत पेयजल का कार्य पूर्ण होना बताया गया   एवं ग्राम पंचायत औराभाठा  में 67 घरो को पाइप लाईन के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी गई।

निरीक्षण के दौरान  जन्मेजय महोबे कलेक्टर बालोद, रेणुका श्रीवास्तव मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बालोद, धनंजय कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी बालोद, भूपेन्द्र अग्रवाल अनुविभागीय अधिकारी गुण्डरदेही,  हेमंत ठाकुर अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बालोद उपस्थित थे।