Breaking News :

चार हमलावर गिरफ्तार, पुराने विवाद को लेकर दिया था बड़ी वारदात को अंजाम


भिलाई। पुराने विवाद को लेकर एक युवक के पेट में चाकू घोंपने वाले चार आरोपितों को पुलगांव पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों के खिलाफ हत्या का प्रयास की धारा के तहत कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि जैन मंदिर के पास पुलगांव निवासी मोतीलाल जैन ने शुक्रवार की शाम को पुलगांव थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि आरोपित अभिषेक यादव, गौरव यादव, नरेंद्र यादव और कामता यादव ने मिलकर उसके बेटे नितेश बाफना के पेट में चाकू घोंप दिया था। 


पीड़ित नितेश बाफना शुक्रवार को पुलगांव के यात्री प्रतीक्षालय के पीछे खड़ा था। इसी दौरान चारों आरोपितों ने उसे घेरा और पुराने विवाद को लेकर गाली गलौज करने लगे। आरोपितों ने पहले से उससे मारपीट की। इसके बाद अपने पास से चाकू निकालकर उसके पेट में घोंप किया। पीड़ित किसी तरह से अपनी जान बचाकर वहां से भागा और अपने घर आया। शिकायतकर्ता ने उसे गंभीर रूप से घायल देखा तो पहले उसे लेकर पुलगांव थाना पहुंचा। वहां पर आरोपितों के खिलाफ शिकायत की और अपने बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की शिकायत के बाद पुलगांव पुलिस ने चारों आरोपित अभिषेक यादव, गौरव यादव, नरेंद्र यादव और कामता यादव को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया है।