Breaking News :

राम मंदिर के लिए नेपाल से अयोध्या पहुंची दो दिव्य शालिग्राम शिला, विधि-विधान से की गई पूजा-अर्चना


उत्तरप्रदेश। नेपाल के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल जनकपुर से अयोध्या लाई गई देवसिला का पूजन हुआ। नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री जानकी मंदिर के महंत ने पूजन किया। वैदिक रीति रिवाज से पूजन के बाद शालिग्राम शिला श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंपी गई। इससे पहले, नेपाल के जनकपुर से चलकर शालिग्राम शिला बुधवार की देर रात रामनगरी पहुंची। भगवान विष्णु का स्वरूप मानी जाने वाली इस शिला का रामनगरी में भव्य अभिनंदन किया गया। हाईवे से जैसे ही देर रात शालिग्राम यात्रा ने प्रवेश किया तो जय श्री राम के नारे गूंजने लगे। लोगों ने पुष्प वर्षा की तो जमकर आतिशबाजी भी हुई।