Breaking News :

नक्सलियों ने एक जवान को घर से अगवा कर निर्मम तरीके से हत्या कर दी..

बीजापुर। जिले में माओवादियों ने एक जवान को मौत के घाट उतार दिया। मृतक अर्जुन कुड़ियाम CAF 22वीं बटालियन में पदस्थ था। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। SP कमलोचन कश्यप ने घटना की पुष्टि की है।


 बताया जाता है कि जवान पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। वह 1 महीने पहले ही मेडिकल लिव लेकर धनोरा स्थित अपने घर आया हुआ था। जहाँ घर पर ही रहकर अपना इलाज करवा रहा था। हालांकि माओवादियों ने कहां, कैसे और कब जवान का अपहरण किया, यह सवाल पुलिस के लिए चिंता का विषय बना हुआ है? फिलहाल मामले की जाँच जारी है।