Breaking News :

CG- घर में सो रही महिला पर गिरी दीवार, मौके पर मौत...4 बच्चे घायल

मुंगेली। जिले में घर की दीवार गिरने से सो रही महिला की मौत हो गई। वही 4 बच्चे भी घायल हुए है। हादसा रात के वक़्त हुआ है। मामला लोरमी थाना के तुलसाघाट इलाके का है। मृतक महिला का नाम जुगन बाई कोशले बताया जा रहा है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 



जानकारी के अनुसार, तुलसाघाट निवासी जुगन बाई कोशले रात में सो रही थी।  उसके साथ उसके 4 नाती-नातिन भी सो रहे थे। इसी दौरान देर रात ये हादसा हो गया। घर के अंदर की दीवार एक दम से महिला पर गिरी, जिससे वह दब गई और खाट में ही उसकी मौत हो गई। इधर, बच्चे भी दूसरी तरफ सो रहे थे। दीवार का कुछ हिस्सा उन पर भी गिरा। इससे वह भी घायल हुए हैं। दीवार गिरने की आवाज सुनकर पड़ोसी और दूसरे कमरे में सो रहे घर के लोग वहां पहुंचे।  इसके बाद तुरंत बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है।