Breaking News :

यूक्रेन ने 5 रूसी विमानों को मार गिराया, जाने आज रूस और यूक्रेन के तनातनी के बीच की 10 बड़ी खबर..

रूस और युक्रेन के बीच सीमा विवाद खत्म होने का नाम नही ले रही है। इसी बीच आज सुबह रुसी राष्ट्रपति ने युध्ध घोस कर दिया है। जिसके बाद रुसी सेना  ने युक्रेन पर हमला बोल  दिया है। इसी बची खबर सामने आई है कि युक्रेन ने रुस के 5 हेलिकॉप्टर मार गिरया है । हालकि अभी अधिकारिक रुप से कई पुष्टी नही कि गई है । हेलिकॉप्टर, हालांकि यूक्रेन की मानें तो इसमें आम नागरिकों को भी निशाना बनाया जा रहा है. जानिए रूस-यूक्रेन विवाद को लेकर क्या है अब तक की 10 बड़ी अपडेट.

 

आइए डालते हैं एक नजर:

रूसी समय के अनुसार सुबह 6 बजे भारतीय समयानुसार गुरुवार सुबह साढ़ेआठ बजे राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई का एलान किया।

पुतिन ने यूक्रेन की सेना को हथियार डालने यानी समर्पण करने के लिए कहा।

पुतिन ने अमेरिका व नाटो को भी दूर रहने की परोक्ष धमकी दी और दखल देने पर इतिहास का सबसे बुरा अंजाम भोगने की चेतावनी दी।

पुतिन के एलान के कुछ ही देर बाद यूक्रेन के कई शहरों में धमाकों की खबरें आईं। राजधानी कीव एयरपोर्ट पर कब्जे की कोशिश की गई।

हमलों में रूस बैलेस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल कर रहा है।

यूक्रेन या नाटो द्वारा अब तक किसी जवाबी सैन्य कार्रवाई की खबर नहीं है।

यूक्रेन के पश्चिमी बंदरगाह शहर मारीपुल में शक्तिशाली धमाके सुनाई दिए।

यूक्रेन के ओडेसा व खार्किव शहरों में भी धमाकों की आवाजें सुनी जा रही हैं। इससे साफ जाहिर हो गया है कि रूस ने यूक्रेन पर बड़ी सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी है।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि इस जंग व खूनखराबे के लिए रूस जिम्मेदार होगा। हम हालात पर नजर रखे हुए हैं। जी-7 देशों के नेताओं से बात करेंगे।

 

अमेरिका व नाटो देशों ने रूस पर पाबंदियों के अलावा अब तक किसी जवाबी सैन्य कार्रवाई का संकेत नहीं दिया है।

यूक्रेन के विदेश मंत्री ने सुरक्षा परिषद की बैठक में दुनिया से पुतिन को रोकने की गुहार लगाई। उन्होंने यह भी कहा कि हम आत्म रक्षा करेंगे और जीतेंगे।