Breaking News :

करवा चौथ की थाली में जरूर शामिल करें ये चीजें


पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए निर्वजा व्रत रखती है। इस दिन सुबह के समय सरगी का सेवन करके व्रत रखने का संकल्प किया जाता है। इसके बाद दिनभर व्रत रखने के बाद शाम को चंद्रमा के दर्शन करने के साथ विधिवत पूजा करने के बाद ही व्रत खोला जाता है। करवा चौथ के दिन भगवान शिव और पार्वती की पूजा की जाती और रात को चंद्र देव के दर्शन करने के बाद व्रत खोला जाता है। इस दिन करवा चौथ की थाली का बहुत अधिक महत्व है। इसका इस्तेमाल करके ही पूजा की जाती है। जानिए करवा चौथ की थाली में कौन-कौन सी चीजें होनी चाहिए। करवा करवी चौथ में मिट्टी का करवा सबसे जरूरी चीज मानी जाती है। बाजार में आसानी से मिल जाता है। इसे लाकर इसमें चावल को पीस घोल बना लें और इसके चारों ओर लगा दें। अगर मिट्टी नहीं है, तो पीतल से बना करवा भी इस्तेमाल करना शुभ होता है। 2 करवा होना जरूरी है। दीपक मिट्टी से बने 1-2 दीपक ले लें। इसके अलावा आटा से बना भी एक दीपक शामिल करें। छलनी करवा चौथ के दिन चंद्रमा को देखने के बाद पति को देखने के लिए छलनी का इस्तेमाल किया जाता है। इसे भी अपनी लिस्ट में शामिल करें।


कांस की तीलियां करवा चौथ के दिन कांस की तीलियों का भी काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इन्हें करवा के बने छेद में लगाया था। इस्तेमाल करने के बाद इन्हें रख लिया जाता है और गोवर्धन पूजा के दिन गोबर से गोवर्धन बनाते समय शिखा पर इन्हें लगाया जाता है। पानी के लिए लोटा भगवान चंद्रमा को अर्घ्य करने के लिए थाली में एक लोटा जल भी जरूर रख लें। इसके साथ ही थोड़ा सा पानी गिलास में रख लें। जिसे पीकर ही व्रत खोलना शुभ माना जाता है। सिंदूर थाली में सिंदूर जरूर शामिल करें। इसे चंद्रमा को अर्पित किया जाता है। इसके साथ ही पूजा करने के बाद पति पत्नी की मांग में भरता है। मिट्टी की पांच डेलियां मिट्टी की पांच डेलियों को गौरी जी के रूप में पूजा जाता है। करवा चौथ की पूजा के दौरान इसका इस्तेमाल भी जरूर करें। अक्षत चंद्र द्रव को चढ़ाने के लिए अक्षत भी शामिल करें। थोड़ा सा अक्षत एक करवा में थोड़े से भर दें। इसके साथ ही एक सिक्का और थोड़ी सा आटे की लोई डाल दें। मिठाई चंद्र देव की पूजा करने के साथ करवा में डालने के लिए मिठाई जरूर मांगा लें।