Breaking News :

रायपुर : सजा काट रहे कैदी ने की आत्महत्या, फंदे से लटकता मिला शव

रायपुर। राजधानी में जेल में सजा काट रहे कैदी ने फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली है। कैदी का शव फंदे से लटकता मिला है।  मृतक का नाम महेंद्र जायसवाल था। वह बलौदाबाजार का रहने वाला था। 


जानकारी के अनुसार, महेंद्र जायसवाल को  2018 में धारा 307 के आरोप में सेन्ट्रल जेल लाया गया था। बताया जा रहा हैं कि कैदी मानसिक रूप से बीमार था और उसका उपचार जेल के अस्पताल में चल रहा था। वही आज सुबह अस्पताल के सेल में उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मृतक कैदी के शव को नीचे उतारकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।