Breaking News :

कर्मचारी पर अज्ञात लोगों ने किया जानलेवा हमला , पुलिस की डायल 112 की टीम ने घायल को अस्पताल में कराया भर्ती..

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां सरकार द्वारा क्राइम पर लगाम लगाने के लिए कड़े कानून बनाई है जिसके बावजूद क्राइम कम होने का नाम नही ले रहा है। इसी बीच खबर आई है कि टांसपोर्ट नगर में काम करने वाले एक कर्मचारी पर कुछ लोगो ने मारपीट कर जानलेवा हमला कर दिया है जिसके बाद डायल 112 पुलिस वहां पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।

पूरा मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है। देवरीखुर्द के सतबहिनी मंदिर के पास रहने वाले रजनीश पांडे पिता आरएन पांडे (45) चकरभाठा स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में काम करते हैं। मंगलवार की रात 10:15 बजे रजनीश काम खत्म कर घर जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान 3-4 अनजान युवक वहां पहुंचे और राड से रजनीश के साथ मारपीट शुरू कर दी। युवकों ने जमकर पिटाई करने के बाद एक युवक ने राड से उसके सिर पर वार कर दिया। 

इससे वह जमीन पर गिर गया। इसके बाद सभी आरोपित युवक फरार हो गए। इस बीच ट्रांसपोर्ट नगर के किसी व्यक्ति ने पुलिस की डायल 112 को फोन कर सूचना दी। आरक्षक राजेश श्रीवास और चालक दुर्गेश साहू जांच करने मौके पर पहुंचे। रजनीश की हालत बिगड़ती जा रही थी। 112 के स्टाफ ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद पुलिस आरोपितों की तालाश में जुट गई।