Breaking News :

पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज की नई डीनहोंगी डॉ तृप्ति नगरिया , चिकित्सा शिक्षा विभाग ने किया आदेश जारी

रायपुर। राजधानी के पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज की नई डीनहोंगी डॉ तृप्ति नगरिया। आज शाम 3 संचालक सह प्राध्यापकों को अधिष्ठाता बनाया गया है। जिसमें डॉक्टर तृप्ति नागरिया को पंडित जवाहर-लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर के अधिष्ठाता बनाया गया है। वहीं डॉक्टर विष्णु दत पंडित जवाहर-लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अधिष्ठाता के पद से मुक्त हो गए है। इस संबंध में चिकित्सा शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया है। डॉक्टर कमल किशोर सहारे को आयुर्विज्ञान संस्थान सिम्स बिलासपुर के अधिष्ठाता बनाए गए वहीं डॉक्टर M L गर्ग को अधिष्ठाता शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कांकेर बनाया गया है।