Breaking News :

तरक्की के लिए गुरु पूर्णिमा पर करें राशि अनुसार इन चीजों का दान



गुरु पूर्णिमा का पर्व 3 जुलाई, दिन सोमवार को मनाया जा रहा है। हिन्दू धर्म में गुरु का स्थान और गुरु पूर्णिमा का अत्यंत महत्व है। इस दिन गुरु मंत्रों का जाप और गुरु की पूजा करनी चाहिए। माना जाता है कि गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु देव की पूजा करने से जीवन में सफलता मिलती है और उन्नति के मार्ग खुलते हैं। वहीं, ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ. राधाकांत वत्स के मुताबिक इस दिन राशि अनुसार दान करना भी बहुत शुभ और लाभकारी होता है।


गुरु पूर्णिमा 2023 राशि अनुसार दान मेष राशि: मेष राशि के लोगों को गुरु पूर्णिमा के दिन पीले रंग के वस्त्र दान करने चाहिए। वृषभ राशि: वृषभ राशि के लोगों को गुरु पूर्णिमा के दिन किताबों का दान करना चाहिए। मिथुन राशि: मिथुन राशि के लोगों को गुरु पूर्णिमा के दिन धन का दान करना चाहिए। कर्क राशि: कर्क राशि के लोगों को हवन और गरीबों में खीर का दान करना चाहिए। सिंह राशि: सिंह राशि वालों को गुरु पूर्णिमा के दिन पीतल (पीतल के उपाय) का दान अवश्य करना चाहिए।


कन्या राशि: कन्या राशि के लोगों को इस दिन अनाथ बच्चों को अपना समय दान करना चाहिए। तुला राशि: तुला राशि के लोगों को गुरु पूर्णिमा के दिन केसर या केला दान करना चाहिए। वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के लोगों को जरूरतमंदों को वस्त्रों का दान करना चाहिए। धनु राशि: धनु राशि के लोगों को गुरु पूर्णिमा के दिन चने का दान करना चाहिए। मकर राशि: मकर राशि के लोगों को गुरु पूर्णिमा के दिन जूते-चप्पल (घर के मुख्य द्वार पर जूते-चप्पल क्यों न उतारें) का दान करना चाहिए।


कुंभ राशि: कुंभ राशि राशि के लोगों को गुरु पूर्णिमा के दिन घी का दान करना चाहिए। मीन राशि: मीन राशि के लोगों को गुरु पूर्णिमा पर गौशाला में चारा या मिट्टी दान करनी चाहिए। गुरु पूर्णिमा 2023 राशि अनुसार मंत्र मेष राशि: ॐ अव्ययाय नम: वृषभ राशि: ॐ जीवाय नम: मिथुन राशि: ॐ धीवराय नम: कर्क राशि: ॐ वरिष्ठाय नम: सिंह राशि: ॐ स्वर्णकायाय नम: कन्या राशि: ॐ हरये नम: तुला राशि: ॐ विविक्ताय नम: वृश्चिक राशि: ॐ जीवाय नम:



धनु राशि: ॐ जेत्रे नम: मकर राशि: ॐ गुणिने नम: कुंभ राशि: ॐ धीवराय नम: मीन राशि: ॐ दयासाराय नम: आप भी अपनी राशि के अनुसार गुरु पूर्णिमा पर इन चीजों का दान कर सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

35627