Breaking News :

व्यवसायी पति ने थाने में पत्नी और सास प्रताड़ित करने का लागया आरोप , पुलिस जांच में जुटी.

बिलासपुर। सिविल लाइन थाने में व्यवसायी ने शिकायत की है कि उसकी पत्नी मोबाइल पर गालियां देती है। वहीं, उसकी सास भी उसे ताने देकर प्रताड़ित करती है। पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। सिविल लाइन क्षेत्र के चांटापारा में रहने वाले रोहित ढोबले व्यवसायी हैं।

दो साल पहले उनकी शादी भोपाल में रहने वाली शिवानी से हुई थी। शादी के कुछ महीने बाद ही दोनों के बीच अनबन होने लगी। इसकी जानकारी देने पर ससुराल वाले दोनों को समझाइश देते थे। 18 मार्च को व्यवसायी के ससुराल वाले आए। उन्होंने दोनों को समझाइश दी। इसके बाद चले गए।

20 मार्च को उनके ससुराल वाले फिर से आए। उन्होंने व्यवसायी से गाली-गलौज की और उनकी पत्नी को अपने साथ लेकर चले गए। इसके बाद से उनके मोबाइल पर फोन कर उनकी पत्नी और सास गालियां दे रही है। व्यवसायी ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।