Breaking News :

छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ 12 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर..

छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के अपनी जायज 12 सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार से बेमुद्दत हड़ताल पर है। आज रायपुर जिले के धरना स्थल पर सैकड़ो की तादाद में वन कर्मचारी अपनी पूर्ण ऊर्जा के साथ विपरीत परिस्थिति एवं भीषण गर्मी में डटे हुए हैं। 



धरना में उपस्थित समस्त कर्मचारियों को विभिन्न वक्ताओं ने संबोधित किया। प्रांतीय संरक्षक एच बी शास्त्री ने अपनी उदबोधन में उपस्थित कर्मचारियों को उनकी उपस्थिति के लिए आभार माना। शास्त्री ने कहा कर्मचारी हित में हमारा संघ अपनी पूरी क्षमता एवं पूरी शक्ति के साथ समस्याओं के निराकरण की दिशा में सदैव सक्रिय रहा है। आगे प्रांताध्यक्ष मूलचंद शर्मा ने उपस्थित साथियों में नई ऊर्जा का संचार कर कहा कि हमने 12 सूत्रीय मांग का जो नोटिस लगाया है, उसे पूर्ण कराने के लिए हम प्रयासरत हैं


हम मुख्यरूप से 2750-3050, सेटअप पुनरीक्षण एवं वेतनमान ग्रैड पे को प्राथमिकता पर रखते हुए शेष मांगो पर भी प्रयासरत है।  शर्मा ने कर्मचारियों को आह्वान किया कि वे अपनी पूरी क्षमता, शक्ति एवं भरपूर ऊर्जा के साथ आंदोलन को सफल बनावें।  शर्मा ने उपस्थित सभी कर्मचारियों का इस भीषण गर्मी एवं विपरीत परिस्थितियों में डटे रहने का आभार माना।


आज धरना स्थल पर छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष मूलचंद शर्मा, प्रांतीय संरक्षक एच बी शास्त्री, प्रांतीय महामंत्री आर के साहू, उप प्रांताध्यक्ष सुजीत रंगारी भी उपस्थित हुए। कार्यक्रम में मुख्यरूप से प्रांतीय सचिव संतोष सामन्तराय, सम्भागअध्यक्ष विराज मुदलियार, सम्भागीय सचिव मनीष कुशवाहा, जिला अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, जिला सचिव मनमोहनदास बारले, जिला उपाध्यक्ष हिलेश्वर सब,रमेश साहू, जिला प्रवक्ता सावन कुमार साहू, एवं समस्त जिला कार्यकारिणी साथ ही रायपुर जिले के समस्त कर्मचारी उपस्थित हुए। 


यह जनकारी कर्मचारी नेता पवन पिल्लै ने जारी किया। और बताया है कि नन्दनवन, सोंडिंगरी, ऊर्जा पार्क, जंगल सफारी, माना रेस्ट हाउस नर्सरी फारेस्ट वन डिपो, आदि। बंद हड़ताल के वजह से बंद है