Breaking News :

पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़,नशे का इंजेक्‍शन देकर मसाज पार्लर की आड़ में जिस्मफरोशी का करया जा रहा था धंधा..

लखनऊ। राजधानी लखनऊ पुलिस ने गुरुवार को सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया, जिसमें लड़कियों को बंधक बनाकर देह व्यापार कराया जा रहा था. इनके चुंगल से भागकर निकली एक लड़की ने पुलिस को जानकारी दी जिसके बाद पुलिस की छापेमार कार्रवाई में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं  बंधक बनाए लड़कियों को छुड़ा लिया गया है। मौके से पुलिस ने ड्रग्स और तमाम तरह की नशे की गोलियां बरामद की है।



जानकारी के अनुसार पीकेजी मसाज पार्लर में युवतियों को नशे का इंजेक्शन देकर सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। पुलिस ने बताया कि कई लड़कियों का गोमती नगर विरामखंड-2 स्थित एक मकान में बंधक रखा गया था। जहां पर सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था। वहीं आरोपियों के चंगुल से बचकर निकली युवती थाना पहुंचकर पुलिस को इसकी जानकारी दी।


जिसके बाद कर्रवाही कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर किया है। बताया जा रहा है कि नशीली दवा देकर सेक्स रैकेट संचालक अपनी लग्जरी गाड़ियों से लड़कियों को कस्टमर के पास लेकर जाते थे। अगर कोई युवती भागने का प्रयास करती थी, तो उसे नशे का इंजेक्शन दिया जाता है। गोमती नगर विरामखंड-2 स्थित एक मकान में दबिश के दौरान पुलिस ने बंधक 8 युवतियों को छुड़ाया है। मौके से नशे की गोलियां समेत कई आपत्तिजनक सामान मिला है। पुलिस केस दर्ज कर युवतियों से पूछताछ कर रही है।