Breaking News :

जेल में सजा काट रहे कैदी ने लगाई फांसी, बाथरूम से लटका मिला शव

अंबिकापुर। जिले की केंद्रीय जेल में सजा काट रहे कैदी ने आत्महत्या कर ली है। कैदी का शव बाथरूम में फंदे से लटकते मिला है। मृतक कैदी का नाम  लुकनु राम बताया जा रहा है। वह हत्या के आरोप में जेल में सजा काट रहा था। मामले की जानकारी के बाद नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे और घटना क्रम का जायजा लिया।  



जानकारी के अनुसार, केंद्रीय जेल में सजा काट रहा कैदी  लुकनु राम ने बाटरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।  वह जेल की बैरक नम्बर 9 में अपनी सजा काट रहा था। हालांकि आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। वही आत्महत्या की खबर मिलने के बाद  नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया। कैदी अपनी हत्या की सजा काट रहा था। कैदी ने बीती रात बैरक के बाटरूम में फांसी लगाकर जान दे दी।