Breaking News :

कोरबा के शासकीय स्कूल में कुर्सियो में बैठ कर पढ़ा रहे थे शिक्षक,प्रिंसिपल को नोटिस जारी


कोरबा। क्लास में शिक्षको के कुर्सियो में बैठ के पढ़ाने पर स्कूल के प्रिंसिपल को नोटिस जारी किया गया हैं । इसमें शासन के निर्देश का हवाला दिया गया हैं। मिली जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के कोरबा विकासखंड के शासकीय हाईस्कूल सतरेंगा के दौर पर 19 जुलाई को सँयुक्त संचालक शिक्षा आरएन हिराधर गए हुए थे। उनके निरीक्षण से वापस लौटने के बाद स्कूल के प्रिंसिपल को बीईओ कोरबा ने नोटिस जारी किया है। अनुराग सिंह चंदेल को जारी नोटिस में कहा गया हैं कि सँयुक्त संचालक के निरीक्षण में शाला में साफ सफाई का अभाव था व गन्दगी थी। 


साथ ही चमगादडो ने स्कूल में ही घर बना कर गंदगी फैलाना शुरू कर दिया है जिसकी सूचना भी वन विभाग को नही दी गई है। इसके साथ ही नोटिस के तीसरे बिंदु में लिखा है कि क्लास के निरीक्षण में शिक्षकों के द्वारा कुर्सी में बैठ कर अध्यापन कार्य करवाया जाना पाया गया। जबकि शासन के निर्देशानुसार क्लास में शिक्षको को खड़े होकर पढाना हैं। जिस कृत्य को देखकर शाला संचालन में प्राचार्य की कार्यप्रणाली लचीली पायी गई। पत्र में सँयुक्त संचालक की नाराजगी का भी जिक्र हैं। पत्र में कहा गया हैं कि आपका कृत्य सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 व उपनियम ग,घ,च के सर्वथा विपरीत हैं। प्राचार्य अनुराग सिंह चंदेल से बीईओ ने स्वयं के समक्ष उपस्थित होकर तीन दिन में जवाब मांगा हैं। जवाब सन्तुष्टि जनक न होने पर कार्यवाही की बात कही गई हैं।