Breaking News :

बच्ची के रोने से शराबी पिता ने पीट पीटकर ली जान, हत्या के बाद नहीं दे फेंकी लाश, हुआ गिरफ्तार

सरगुजा। जिले में शराबी माँ बाप में अपनी तीन साल की बेटी की हत्या कर दी। तीन साल की मासूम की हत्या के बाद अपराध छुपाने के लिए बच्ची की लाश को नदी में फेक दिया। दोनों ने बच्ची के लापता होने की शिकायत भी थाने में दर्ज कराई थी। मामला मैनपाट थाना क्षेत्र का है। 



जानकारी के अनुसार, केसरा पथरी गांव निवासी प्रमोद मांझी अपनी बीवी सुमित्रा मांझी के साथ रहता है। वह खेती - किसानी का काम करता है। दोनों कि एक तीन साल की बेटी थी। 16 अगस्त के दिन प्रमोद ने बेटी के गायब होने की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में पुलिस ने प्रमोद और उसकी पत्नी का बयान दर्ज किया। इसके अलावा उनके परिजनों से भी बातचीत की गई थी। मगर उन्होंने कुछ बयान नहीं दिया। वहीं प्रमोद और उसकी पत्नी बार-बार अपना बयान बदल रहे थे। इसी पर पुलिस को दोनों पर शक हुआ।  पुलिस ने संदेह के आधार पर दोनों से कड़ाई से पूछताछ की। जिसके बाद दोनों ने अपना गुनाह क़ुबूल कर लिया। 


प्रमोद ने पुलिस को बताया की  15-16 अगस्त की दरमियानी रात को दोनों सो रहे थे। उसी वक्त बच्ची जोर-जोर से रोने लगी। पहले तो उन्होंने चुप कराया। मगर वह शांत ही नहीं हो रही थी। उस वक्त भी शराब पी रखे थे। जब बच्ची चुप नहीं हुई तो प्रमोद ने बच्ची को पीटना शुरू कर दिया। उसे इतना पीटा की उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद उसके शव को दोनों ने घुनघुट्टा नदी में फेंक दिया था। बयान के बाद पुलिस ने बताए गए स्थान से बच्ची का शव बरामद किया। फिलहाल पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।