Breaking News :

बैजनाथ धाम जाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर

रायपुर। इस सावन शिव भक्त हवाई यात्रा से बैजनाथ धाम जा सकते है। सुबह 9.35 बजे उड़ कर शाम 4 बजे देवधर पहुंचा जा सकता है। इंडिगो एयरलाइंस ने यह नई उड़ान शुरू की है, जो कोलकाता होते हुए बैजनाथ धाम पहुंचेगी। इंडिगो एयरलाइंस की यह फ्लाइट सुबह 9.35 बजे रायपुर से उड़ान भरेगी। कोलकाता में दो घंटे रुकने के बाद शाम सवा चार बजे देवधर लैंड करेगा। बैजनाथ धाम देश के प्रमुख 12 ज्योर्तिलिंगों में से एक है। यहां हर सावन प्रदेश से हजारों की संख्या में शिवलिंग पर जलाभिषेक के देवधर जाते हैं। अब तक यात्रियों के लिए साऊथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेन की सुविधा उपलब्ध है।जो करीब 20-21 घंटे में पहुंचती है। इससे आने जाने में तीन से पांच लगते हैं। केवल देव दर्शन के इच्छुक भक्त दो दिन में जा,आ सकते हैं। अभी केवल दिक्कत यह है कि विमान के जरिए देवधर से सीधे रायपुर वापसी की सुविधा नहीं है। कोलकाता होकर आना होगा। ट्रैवल्स एजेंसी के संचालक कीर्ति व्यास ने इंडिगो प्रबंधन से मांग की है कि वापसी की कनेक्टिविटी भी दे। छत्तीसगढ़ के यात्रियों का अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा। उन्होंने बताया कि यह विमान सेवा 12 जुलाई से शुरू हो गई है। शुरूवात बैजनाथ धाम के लिए रोजाना छत्तीसगढ़ से 20-25 यात्री जा रहे हैं।