Breaking News :

नाबालिग लड़की से प्यार का झांसा देकर रेप, वीडियों बना कर था दबाव, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार....

कवर्धा। सोशल मीडिया पर मुंबई के एक युवक ने पंडरिया की नाबालिग से दोस्ती कर ली, फिर मिलने के लिए आ गया। यहां उसने दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो-वीडियो बना ली। इसके बाद बार-बार मिलने के लिए दबाव डालने लगा। जब किशोरी ने मना किया तो अश्लील वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देने लगा। तंग आकर किशोरी ने पूरी बात अपने माता-पिता को बताई।

 इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। टीआई मुकेश यादव ने आरोपी का नंबर सर्विलांस में डाला तो मुंबई के जोगेश्वरी वेस्ट पर एक्टिव मिला। एक टीम 1300 किलोमीटर गई और अलीसान खान (24 साल) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से मोबाइल जब्त कर लिया गया है। उसके खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और अन्य मामलों के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी अलीसान खान ने पहले किशोरी को प्यार का झांसा दिया। 

इसके बाद मिलने के लिए दबाव डालने लगा। एक दिन वह पंडरिया पहुंच गया। उसने किशोरी को बुलाया तो वह चली गई। इसी दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया। गंदी तस्वीरें लीं और वीडिया भी बना लिया। इसके बाद किशोरी डर गई। वह मिलना नहीं चाहती थी, लेकिन आरोपी बार-बार दबाव डालने लगा। जब किशोरी ने मना किया तो वह सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करने की धमकी देने लगा। जब बात यहां तक आ गई, तब किशोरी ने अपने माता-पिता से बात शेयर की।