Breaking News :

पूर्व प्रधानमंत्री को मारी गोली, भाषण दे रहे थे, पीछे से चली गोली और फिर दिखे खून से लथपथ, वीडियो आया सामने

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को शुक्रवार को गोली मार दी गई। यह हमला उस वक्त हुआ जब नारा शहर में शिंजो आबे भाषण दे रहे थे। हमलावर ने पीछे से उन पर दो गोलियां दागीं, जिसके बाद शिंजो आबे जमीन पर गिर पड़े और उनके शरीर से खून बहता दिखाई दिया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है।



जानकारी के मुताबिक, गोली लगने के बाद शिंजो आबे को दिल का दौरा भी पड़ गया था। फिलहाल एक संदिग्ध हमलावर को हिरासत में लिया गया है। 


अब जापान के मौजूदा प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा उस हॉस्पिटल (Nara Medical University Hospital) में जा रहे हैं, जहां शिंजो आबे भर्ती हैं। 


शिंजो आबे पर यह हमला नारा शहर में हुआ. तब वह भाषण दे रहे थे। अचानक से आबे नीचे गिर गये. उनको शरीर से खून भी निकल रहा था। शिंजो आबे के अचानक ऐसे गिरने से वहां मौजूद लोगों को कुछ समझ नहीं आया।  लेकिन इसी दौरान कुछ लोगों ने वहां गोली चलने जैसी कुछ आवाज सुनी थी।