Breaking News :

CRIME : शादी का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म , शिकायत की जानकारी के बाद भागने के फिराक मे रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार..

प्रदेश की न्यायधानी बिलासपुर से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है.उतर प्रदेश से आकर केन्द्रिय विश्वविद्यालय में  आकर पढ़ने वाले छात्र ने 20 वर्षीय युवती को प्यार के जाल में फांसा कर शादी करने  के बहाने लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इस बीच युवती गर्भवती हो गई। युवक ने शादी से इन्कार करते हुए उसका गर्भपात करा दिया। जिसके बाद  पीड़िता ने इसकी शिकायत कोनी थाने में की। शिकायत की  जानकारी होते ही आरोपित युवक उत्तर प्रदेश भागने की फिराक में था। पुलिस ने नेहरू चौक के पास घेराबंदी कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।


कोनी थाना प्रभारी सुनील तिर्की ने बताया कि उत्तर प्रदेश के विस्थैली बुजुर्ग, थाना बेलीपार जिला गोरखपुर में रहने वाला अभिषेक त्रिपाठी(21) रिवर व्यू कालोनी में किराए के मकान में रहता है। युवक केंद्रीय विश्वविालय में पढ़ाई करता है। इस दौरान उसकी पहचान कोनी क्षेत्र में रहने वाली 20 वर्षीय छात्रा से हुई। जान पहचान का फायदा उठाते हुए युवक ने छात्रा को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद वह छात्रा का शारीरिक शोषण करने लगा। इससे छात्रा गर्भवती हो गई।