Breaking News :

रायपुरः पुलिस जुआ खेलते भाजपा युवा नेता सहित 10 लोग को किया गिरफ्तार....

राजधानी रायपुर में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बीजेपी युवा मोर्चा के एक नेता सहित 10लोगों को 52 पारियों के साथ गिरफ्तार किया है.साथ ही पुलिस नें आरोपियों के पास से 1 लाख रूपए भी जब्त किया है।


पुलिस को सूचना मिली थी कि पंडरी स्थित दुबे काॅलोनी के पास कुछ व्यक्ति ताष खेल रहे है। इस सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो 10 आरोपी रंगे हाथों जुआ खेलते पकड़े गये। पुलिस ने आरोपियों के पास से 1 लाख 5 हजार रूपए साथ ही मोबाइल, बाइक और ताश पत्ती भी जब्त किया गया है। पकड़े गये आरोपियों में नवीन वर्मा 28 वर्ष भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का मंडल उपाध्यक्ष है।



वहीं पुलिस ने शेखर निसाद, अकबर खान, अब्राहम खान, चिंटू निसाद,विवेक पाल, हेमंत वर्मा,ऋषभ कुमार, सलमान अहमद, नूतन निषाद को गिरफ्तार किया गया है।