Breaking News :

बुजुर्ग महिला ने खुद पर मिट्टी तेल डालकर लगाई आग, मौके पर मौत, जांच में जुटी पुलिस


जांजगीर-चांपा। बुजुर्ग महिला ने खुद पर मिट्टी तेल डालकर आत्मा हत्या कर ली है। महिला इतनी ज्यादा जल चुकी थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रुप से कमजोर थी। बुजुर्ग महिला ने आत्महत्या क्यों की अभी इसके कारणों का पता नहीं चला है। फिलहाल पुलिस महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। घटना बाराद्वार थाना क्षेत्र की है।


जानकारी के अनुसार मृत महिला का नाम कमला बाई चंद्रा है। बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से कमजोर थी। मृतका अपने पति, बेटे और अपनी बहू के साथ रहती थी। कमला बाई आज सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए गई हुई थी। कुछ समय बाद घर लौटी और अपने कमरे में चली गई। जिसके बाद महिला ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। कमरे से धुआं निकलता देख महिला की बहु ने इसकी जानकारी अपने पति और ससुर को दी। बहू ने बाहर पड़ोसियों को भी आवाज लगाई। इसके बाद लोगों ने जैसे-तैसे दरवाजा तोड़ा और अंदर जाकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक कमला बाई चंद्रा की जलकर मौत हो गई थी। महिला ने आत्महत्या क्यों की, इसके कारणों का पता अभी नहीं चल सका है। फिलहाल महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।