Breaking News :

भाजपा तेलीबांधा मंडल की हुई समीक्षा बैठक, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं का किया मार्गदर्शन


रायपुर। भाजपा तेलीबांधा मंडल ने आज विस्तारकों के साथ समीक्षा बैठक की, जिसमें शंकर नगर विस्तारकों की समीक्षा विस्तृत रूप से विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई इसमें शंकर नगर मंडल से गणेश निर्मलकर के कार्यों की सराहना की गई। जिसमें उन्होंने सभी बूथों का प्रोफार्मा कंप्लीट कर लिया है। जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने मंडल के सभी बूथों का एक -एक कर जानकारी ली। 


इस दौरान सांसद सुनील सोनी, प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य किशोर महानंद, लोकेश कावड़िया, मीडिया प्रभारी चंद्रेश शाह, कार्यालय मंत्री राजेश पांडे, सह कोषाध्यक्ष रमेश मिर्घानी, प्रचार प्रसार मंत्री राजीव मिश्रा, जिला मंत्री हरि सिंह ठाकुर तेलीबांधा मंडल अध्यक्ष अर्चना शुक्ला, शंकर नगर मंडल अध्यक्ष अनूप खेलकर, आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।