Breaking News :

गैस सिलेंडर और मिट्टी तेल के दाम बढ़ने से महिलाएं परेशान


रायपुर। मुख्यमंत्री बघेल का पिपरिया में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों एवं जनता ने हेलीपैड पर आत्मीय स्वागत किया। हेलीपैड पर ग्राम अमझर के ग्रामीणों ने डंडा नृत्य कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। पारंपरिक धुन और मांदर की थाप पर डंडा नृत्य ने मुख्यमंत्री का मन मोह लिया। उनके स्वागत में भारी संख्या में ग्रामीणजन हेलीपैड पर मौजूद रहे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात को सम्बोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने कहा कि एक रुपए भी धान के लिए ज्यादा दोगे तो हम धान नहीं खरीदेंगे। हमने राजीव गांधी किसान न्याय योजना की शुरूआत की, समर्थन मूल्य और इनपुट सब्सिडी मिलाकर किसानों को 25 सौ रुपए प्रति क्विंटल मूल्य दे रहे। इस बीच एक किसान ने बताया कि पहली बार धान का टोकन कटाए हैं और पहली बार धान बेचेंगे, किसान ने कहा कि सरकार की योजना के कारण आसानी से धान बेच पा रहे हैं।



मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बात करते हुए किसान महेश कुमार ने बताया कि उन्होंने 1.5 एकड़ खेत खरीदा है। पहली बार धान बेचा है, और तीन किश्त मिल चुकी है। निर्मला कुजूर ने मुख्यमंत्री को बताया कि राशन कार्ड बना है, चावल, शक्कर, नमक नियमित रूप से मिलता है। गैस सिलेंडर महंगा होने की वजह से लकड़ी में खाना बनाती हैं। चंद्रकला पोर्ते ने मुख्यमंत्री से कहा कि राशन कार्ड में चावल, शक्कर, नमक रेगुलर मिलता है।गैस सिलेंडर और मिट्टी तेल बहुत महंगा है।