Breaking News :

कांग्रेस अधिवेशन का आज दूसरा दिन, कुछ देर में होगी फ्लैग होस्टिंग


रायपुर। आज तीन दिवसीय कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन का दूसरा दिन हैं। आज सुबह 9 बजे AICC, PCC डेलीगेट्स इकट्ठे होंगे। जिसके बाद सुबह 10 ​बजे फ्लैग होस्टिंग होगी। इसके बाद सुबह 10.30 बजे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का संबोधन होगा। 11.30 बजे सोनिया गांधी भाषण देंगी। जिसके बाद 12 बजे से राजनीतिक, आर्थिक, अंतरराष्ट्रीय प्रस्ताव पर चर्चा होगी। अधिवेशन के पहले दिन मां-बेटे के रिश्ते की दिलचस्प तस्वीर एक बैठक में कैद हुई। माैका पार्टी की सब्जेक्ट कमेटी की बैठक का था। बैठक जहां आयोजित थी, वहां एयर कंडीशनर लगा था। किसी से बिना कुछ कहे राहुल गांधी अपनी सीट से उठे और मां को शॉल ओढ़ा दिया। कांग्रेस के 85वें अधिवेशन में पार्टी अपने संविधान को बदल सकती है। जैसे पदाधिकारियों की नियुक्ति के नियम, चुनावों में कैंडिडेट्स को लेकर बात, संगठन में पदों के बंटवारे को लेकर नियम। संगठन के पदाधिकारियों को दी गई शक्तियों के नियमों में बदलाव हो सकते हैं।