Breaking News :

युवती को शादी का झांसा देकर काफी दिनों तक किया बलात्कार, अपनी शादी की बात बताकर संबंध तोड़ा , आरोपी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज ,पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर। जांजगीर-चांपा जिले में रहने वाले विवाहित युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने अपनी शादी की बात बताकर संबंध तोड़ लिया। युवती ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

जांजगीर-चांपा जिले के जैजैपुर थाना अंतर्गत बहेराडीह निवासी ईश कुमार आजाद(29) बिलासपुर में रहकर निजी संस्था में काम करता था। काम के दौरान उसकी पहचान क्षेत्र में रहने वाली 30 वर्षीय युवती से हुई। उसने युवती से दोस्ती कर लिया। दोस्ती का फायदा उठाते हुए उसने युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया।

बाद में आरोपित ने बताया कि वह शादीशुदा है। इसके कारण वह उससे शादी नहीं कर सकता। युवक के शादीशुदा होने की जानकारी होने पर युवती ने सरकंडा थाने में शिकायत की। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित को न्यायालय में पेश किया है।