Breaking News :

सातवें राउंड में भी कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा रही आगे, 9897 मतों से बनाई बढ़त....

खैरागढ़ उप चुनाव के बाद आज शनिवार मतों की गिनती शुरु हो चुकी है। अब तक आए रुझानों में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा बीजेपी प्रत्याशी कोमल जंघेल और JCCJ प्रत्याशी नरेंद्र सोनी से आगे चल रही हैं। और जैसे जैसे रुझान सामने आते जा रहे हैं स्थिति साफ़ होती नजर आ रही है। सातवे राउंड की गिनती के बाद यशोदा वर्मा 9897 वोटों से आगे चल रही हैं।


कांग्रेस की पहले राउंड से ही मार्जिन बढ़ती जा रही है। 6वें राउंड के खत्म होने तक वह 8886 वोटों से आगे चल रही हैं। BJP प्रत्याशी कोमल सिंह जंघेल अभी भी दूसरे नंबर पर हैं। जनता ने नोटा का भी जमकर इस्तेमाल किया है। 6वें राउंड के खत्म होने पर नोटा को 827 वोट मिले हैं। दोपहर बाद 2 बजे तक तस्वीर साफ हो जाने की संभावना है। मतगणना 21 चरणों में होगी। इसके लिए ढाई सौ कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।