Breaking News :

जनता त्रस्त निगम मस्त: राजधानी के राजातालाब इलाके में कीड़ों से बुरा हाल, गाड़ी चलाना हुआ मुश्किल, जनता में आक्रोश का माहौल

रायपुर। राजधानी के राजातालाब इलाके में कीड़ों से बुरा हाल हो रहा है। जनता मदद के लिए निगम की ओर देख रही है। बता दे की तालाब का दलदल पूरी तरह से सड़ चूका है, इसकी वजह से कीड़े बहुत ज्यादा मात्रा में पनप रहे है। अगर तालाब का ऐसा ही हाल रहा और निगम द्वारा जल्द कदम नहीं उठाए जाते हैं तो बीमारियां भी लोगो को जकड़ लेगी। 


रहवासियों का कहना है की शाम होते ही घर से निकला मुश्किल हो जाता है। जिससे लोगो को मुसीबतों का सामना करना पढ़ रहा है। वार्ड के पार्षद को इसकी जानकारी मिली तो उनके द्वारा नालियों में तुंरत दवाई छिड़काव करवाया गया, इसके बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। कीड़ों के चलते लोगों का आना-जाना दूभर हो गया है जिससे अब जनता आक्रोश के माहौल में है।