Breaking News :

प्रधान पाठक गिरफ्तार, छात्राओं को कमरे में बुलाकर करता था बैड टच, हुआ गिरफ्तार



कोण्डागांव। छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में निलंबित प्रधान पाठक को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद खुद बीईओं ने पीड़ित छात्रा के परिजनों के साथ थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज करायी हैं। मामला कोण्डागांव जिला के मर्दापाल थाना क्षेत्र का है।


बता दे कि रानापाल के शासकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यायल में हन्नुराम बघेल प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ हैं। उनपर स्कूल की छात्राओं ने आरोप लगाया कि प्रधान पाठक हन्नुराम बघेल ने छेड़छाड़ की थी। पीड़ित छात्रा ने आरोप लगाया हैं कि हेड मास्टर हन्नु राम बघेल ने क्लास रूम के बाहर छात्रा को बुलाया। फिर बातों-बातों में ही छात्रा के शरीर को गलत तरीके से छूने लगा। छात्रा के मना करने पर भी वह नहीं रूका और बेड टच करता रहा।


प्रधान पाठक की इस करतूतू से दरी सहमी लड़की जब शाम को घर पहुंची तो उसने परिजनों को इसके बारे में जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने कोंडागांव बीईओं को इस घटना की लिखित में शिकायत किया गया। शिकायत होने के बाद कोण्डागांव कलेक्टर ने तत्काल जांच के आदेश दिए। जांच पूरी होने पर आरोपी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। उधर घटना के बाद 28 नवंबर को बीईओं ने परिजनों के साथ मर्दापाल थाने जाकर मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।