Breaking News :

प्रेमी जोड़े ने फ़ासी लगाकर की आत्महत्या, घर वालो को मंजूर नहीं था रिश्ता,दे दी जान


बलौदाबाजार। जिले में प्रेमी जोड़ो ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। दोनों का शव फंदे से एक ही पेड़ पर लटका मिला है। दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंद चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन घर वाले राजी नहीं थे। इससे दोनों ने ये आत्मघाती कदम उठाया। मामला कसडोल थाना क्षेत्र के साबर गांव का है।


जानकारी के अनुसार, साबर गांव निवासी घनश्याम वर्मा का प्रेम प्रसंग एक लड़की के साथ चल रहा था। दोनों को मिलना जुलना अक्सर होता था। ये बात दोनों के परिजनों को पसंद नहीं थी। गुरुवार शाम को भी दोनों अपने घर से निकल गए थे। इसके बाद देर रात तक उनका कुछ पता नहीं चला। परिजन उन दोनों की काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।


उसके अगली सुबह ही ग्रामीण जब खेत की तरफ गए तब उन्होंने पेड़ पर लटकती लाश देखी। दोनों ने एक ही पेड़ पर अलग-अलग फंदा लगाकर जान दे दी थी। ये देखने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस और परिजनों को इस बात की सूचना दी थी। सूचना के बाद पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। आस पास मौजूद लोगो ने पता चला की दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वो शादी करना चाहते थे। लेकिन दोनों अलग-अलग जाति के थे। इसी कारण घर वालो को उनका ये रिश्ता मंजूर नहीं था। पुलिस ने फिलहाल दोनों के शव को पीएम के लिए भेजा है। मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।