Breaking News :

होटल में ले जाकर जबरन बनाया शारीरिक संबंध, शादी की बात आई तो मुकरा, अब हुआ गिरफ्तार


रायपुर। शादी का झांसा देकर लड़की से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ होटल में जबरन दुष्कर्म किया। शादी की बात आई तो युवक मुकर गया। इसके बाद पीड़ित युवती ने थाने रिपोर्ट दर्ज कराई है।


मिली जानकारी के अनुसार कमल जायसवाल निवासी बड़गांव जिला कांकेर ने युवती को शादी करने का प्रलोभन देकर पंडरी स्थित एक होटल में ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद शादी करने से इंकार कर दिया। थाना पंडरी पुलिस की ने आरोपी कमल जायसवाल उर्फ गणेश को गिरफ्तार कर लिया है।