Breaking News :

पुष्पा 2: अल्लू अर्जुन से टकराएगा साऊथ का ये खतरनाक विलेन! हुई इस धांसू स्टार की एंट्री, बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस लेगी सामंथा की जगह


नई दिल्ली। पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। साउथ अभिनेता अल्लू अर्जुन और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की फिल्म को न केवल दक्षिण में बल्कि हिंदी बेल्ट में भी काफी पसंद किया गया था। जिसके बाद दर्शकों को इसके दूसरे भाग ‘पुष्पा 2: द रूल’ का बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच खबर आई है कि इस बार ‘पुष्पा’ को टक्कर देने के लिए विलेन के रूप में साउथ का एक धांसू स्टार की एंट्री हो चुकी है।


विजय सेतुपति से होगी पुष्पा की टक्कर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के दूसरे भाग में विलेन के किरदार के लिए मेकर्स ने विजय सेतुपति को चुना है। हालांकि फिल्म के मेकर्स या फिर विजय सेतुपति के तरफ से इसकी अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। आपको बता दें कि पहले पार्ट में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना की जोड़ी को काफी पसंद किया गया। वहीं अब इस कपल की शादी के बाद की कहानी ‘पुष्पा 2’ में दिखने वाली है।


सामंथा की जगह लेंगी दिशा पाटनी

इसी के साथ खबर ये भी है कि ‘पुष्पा द राइज’ के सुपरहिट आइटम नंबर ‘ऊ अंटावां’ के बाद ‘पुष्पा द रूल’ में भी एक जबरदस्त आइटम नंबर होगा। लेकिन इस गाने में सामंथा प्रभु की जगह बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी दिशा पाटनी नजर आएंगी। आपको बता दें कि अल्लू अर्जुन की ये फिल्म अगले साल यानी 2023 में रिलीज होगी।