Breaking News :

खत्म हुआ इंतजार! अल्लू अर्जुन के बर्थडे पर आएगा ‘पुष्पा 2’ का टीजर, अहम रोल में नजर आ सकती है यह एक्ट्रेस



अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ जबरदस्त तरीके से सफल हुई। इस फिल्म के बाद से ही दर्शक इसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब इसे लेकर एक दिलचस्प जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अल्लू अर्जुन के बर्थडे पर 8 अप्रैल को ‘पुष्पा 2: द रूल’ का टीजर जारी किया जाएगा।


‘पुष्पा’ की जबरदस्त सफलता के बाद मेकर्स इसके सीक्वल के लिए और भी ज्यादा मेहनत कर रहे हैं। फिलहाल टीजर और फिल्म से जुड़ी अन्य जानकारियां सामने आना अभी बाकी हैं। मगर मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि ‘पुष्पा 2’ में साई पल्लवी अहम रोल निभाती नजर आएंगी। हालांकि, इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक एलान नहीं किया गया है। आपको बता दें कि ‘पुष्पा’ 17 दिसंबर 2021 में रिलीज हुई थी। अल्लू अर्जुन के अलावा इस फिल्म में रश्मिका मंदाना और फहद फाजिल भी नजर आए।