Breaking News :

सावन महीने के महापर्व में झूले का आनंद लिए महिलाएं साथ ही मधुर गीत गाए : कैलाश मुरारका

रायपुर। अग्रवाल महिला मंडल रायपुर की सदस्य माया मुरारका के अग्रसेन चौक स्थित निवास में महिला मंडल की सदस्यों ने सावन की रिमझिम बारिश के बीच सावन के गीत गाए। महिला मण्डल प्रभारी कैलाश मुरारका ने बताया कि इस दौरान महिलाओं ने सावन झूले का आनंद लिया। सावन की मधुर गीतों पर अग्रवाल महिला मंडल की सदस्य झूमने पर मजबूर हो गए और जमकर डांस भी किया। इससे पहले महिलाओं ने भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा करने के बाद छत्तीसगढ़ में अच्छी बारिश के लिए कामनाएं भी की।