Breaking News :

17 जनवरीः जाने कैसा रहेगा आप का पूरा दिन, पढ़े मेष राशि से मीन राशि तक हाल

राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (के लिए तैयार हो सकते हैं।


मेष राशि-आज आमदनी कम और खर्चे अधिक रहेंगे. आज आपको अचानक से इलेक्ट्रॉनिक चीजों पर खर्च करना पड़ सकता है। आज कोर्ट-कचहरी के मामलों में रुकावट आ सकती है। परिवार में कोई मतभेद उत्पन्न हो सकता है। ऐसा होने पर आप परेशान हो सकते हैं।

वृष राशि-आज का दिन आपके लिए थोड़ा कमजोर रहने वाला है. खासकर मानसिक रूप से आप काफी परेशान रहेंगे और शारीरिक रूप से कुछ परेशानियां आज आपको परेशानी दे सकती हैं। सेहत का ध्यान रखें और खान-पान पर ध्यान दें। दिनचर्या का पालन करें। पैसों के निवेश के लिए दिन अच्छा नहीं है इसलिए इनसे बचें।


मिथुन राशि-आप का दिन आप दान पुण्य के कार्यों में व्यतीत करेंगे। आज आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने से लाभ होगा, लेकिन आपको उसमें यह ध्यान देना होगा कि किसी की मदद करते समय जरूर ध्यान रखें, क्योकि कुछ लोगों के आज बेवजह के खर्चे बढ़ सकते हैं


कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को आज अपने किसी दोस्त की मदद से व्यापार में लाभ के कुछ अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिन पर चलकर आप अपने धन को बढ़ाने का पूरा प्रयास करेंगे। यदि आपने पिछले कुछ समय पहले भविष्य के लिए निवेश किया था, तो आज वह आपको लाभ दे सकता है।


सिंह राशि-आज का दिन रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है, जो लोग रोजगार की दिशा में लंबे समय से प्रयासरत हैं, उनको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, लेकिन आज आपको अपने परिवार के बड़े सदस्यों से किसी भी बहसबाजी में पड़ने से बचना होगा।


कन्या राशि-आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार मध्यम रहने की संभावना है, लेकिन परिश्रम से सफलता मिलेगी। कार्यालयीन काम सफल होंगे। अटके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद में फंस सकते हैं। सेहत को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है।


तुला राशि-आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार विस्तार के लिए नए कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं। व्यापारियों को आकस्मिक धनलाभ नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। हालांकि, कार्यभार बढऩे से परिश्रम की अधिकता भी रहेगी। धन के लेन-देन में सावधानी रखें। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। 


वृश्चिक राशि-बातचीत में सन्तुलित रहें। मानसिक शान्ति‍ कि लिए प्रयास करें। कारोबार पर समुचित ध्यान दें। कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। लंबे समय से चले आ रहे व‍िवादों से मुक्‍त‍ि म‍िलेगी। भाइयों के सहयोग से कारोबार में तरक्‍की के योग बन रहे हैं। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं।


धनु राशि-मन अशान्त रहेगा। संयत रहें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में हो सकते हैं। किसी पुराने मित्र से पुनःसम्पर्क हो सकते हैं। पैतृक संपत्‍त‍ि से लाभ के अवसर म‍िलेंगे। रुके हुए धन की प्राप्‍त‍ि होगी। शैक्ष‍िक कार्यों में सफलता के योग हैं। अनावश्‍यक खर्चों में बढ़ोतरी से मन परेशान रहेगा।


मकर राशि-आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। किसी विशेष काम में परिवारवालों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति होने के चांस बनरहे हैं। इस राशि के स्टूडेंट्स को किसी प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी। उच्च शिक्षा के लिए किसी अच्छे कॉलेज में एडमिशन मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा। 


कुंभ राशि-आज आपका दिन बहुत ही शानदार रहेगा। भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। अगर आपका कार्य शिक्षण संस्थान से जुड़ा है, तो लाभ होगा। व्यावसायिक प्रगति के लिए दिन अनुकूल है। पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा। किसी बड़ी बिजनेस मिटिंग में अपनी बात रखने का मौका मिलेगा। 

मीन राशि-आज आप किसी से प्यार का इजहार करना चाहते हैं तो सफलता मिलने के चांस ज्यादा रहेंगे. लेकिन ध्यान रहे जल्दबाजी या दहशत में बनी चीजें खराब हो सकती हैं। अपना व्यवहार सकारात्मक रखें। जल्द ही सफलता के द्वार खुलेंगे। उचित सलाह लेने में संकोच न करें। मित्रों से सावधान रहने की जरूरत है।