Breaking News :

एक बार टीवी पर फिर साथ अजर आएंगे विराट और अनुष्का , सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही इनकी ये तसवीरें......

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा सालों बाद एक बार फिर पर्दे पर वापसी करने को तैयार है। एक्ट्रेस फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' में नजर आएंगी। इस फिल्म में अनुष्का क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का किरदार निभाती दिखाई देंगी। इसी बीच एक्ट्रेस अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर सुर्खियों में आ गई है और इस प्रोजेक्ट में अनुष्का के साथ कोई और नहीं बल्कि उनके पति विराट कोहली   नजर आने वाले हैं। सोशल मीडिया पर विराट और अनुष्का की कुछ फोटोज सामने आई हैं। इन तस्वीरों में विराट सिर पर पगड़ी बांधे दिखाई दे रहे है। तो वहीं अनुष्का पिंक कलर के सूट सलवार में नजर आ रही है। उनके बाल खुले हैं और कोरोना से बचाव के लिए मास्क पहना है। वहीं विराट व्हाइट कलर की शर्ट में हैं और सिर पर ब्लू कलर की पगड़ी पहनी है।अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इससे पहले भी कई एडवर्टाइजमेंट में एक साथ काम कर चुके हैं। फैंस ने दोनों की जोड़ी को हमेशा प्यार दिया है। अगर अनुष्का और विराट फिर से किसी प्रोजेक्ट में साथ नजर आते हैं तो ये फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा। बता दें अनुष्का शर्मा लंबे समय से स्क्रीन से दूर थीं। उन्हें आखिरी बार साल 2018 में 'जीरो' में देखा गया था, जिसमें शाहरुख खान और कटरीना कैफ भी थे। अब उन्होंने झूलन गोस्वामी की बायोपिक 'चकड़ा एक्सप्रेस' के लिए प्रैक्टिस शुरू कर दी है। ग्राउंड से उनकी ट्रेनिंग की कुछ फोटोज सामने आई हैं। इसकी पहले शेड्यूल की शूटिंग मई-जून महीने में कोलकाता में होगी। इसका निर्देशन प्रॉसित रॉय कर रहे हैं।