Breaking News :

क्या शादी से पहले प्रेग्नेंट थीं आलिया भट्ट? सोशल मीडिया यूजर ने की थी इसकी पुष्टि, बैन हो गया था अकाउंट



मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर ने हाल ही में अपने फैंस के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की थी। शादी के दो महीने बाद ही प्रेग्नेंसी की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया था। हालांकि, इस बारे में एक महिला ने अप्रैल में ही जानकारी दे दी थी। एक महिला ने आलिया की प्रेग्नेंसी के बारे में रेडिट पर लिखा था, लेकिन तब उसकी बातों को अफवाह बता कर उसे बैन कर दिया गया था।


दरअसल, न्यूबी फॉरफन नाम की एक यूजर ने एक पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा था कि मिस भट्ट साफ तौर पर प्रेग्नेंट हैं। साथ ही उन्होंने इस खबर का सोर्स अभिनेत्री के एक असिस्टेंट को बताया था, जो उनका फ्रेंड/मेकअप आर्टिस्ट है। उस समय यूजर के इस दावे को लोगों ने गलत बताते हुए इसे गॉसिप करार दिया था। महिला के इस कमेंट के बाद से ही फैंस लगातार आलिया का सपोर्ट कर रहे थे। अभिनेत्री के समर्थन में एक यूजर ने लिखा था- तो आलिया ने एक मेकअप आर्टिस्ट को बताया कि वह प्रेग्नेंट हैं और आर्टिस्ट ने ये फैसला किया कि इतनी पर्सनल जानकारी वह तुम्हें देंगे। इस पर महिला ने जवाब दिया था कि आर्टिस्ट ने कुछ सुन लिया और उसने इसके बारे में दूसरे लोगों को बताया। मैंने वह बात यहां बता दी, बाकी अनुमान लगाते रहो और मेरी तरफ से गुड बाय।


इसके बाद उस साइट के मॉडरेटर्स ने महिला के इस कमेंट को फेक मार्क कर उन्हें बैन कर दिया गया था। साथ ही उनका पोस्ट भी डिलीट कर दिया गया था। हालांकि, जब अभिनेत्री ने खुद ही अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में खुलासा किया तो महिला यूजर पर से यह बैन हटा दिया गया। इसके बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स महिला के सपोर्ट में आ गए और उन्हें अवॉर्ड देने की मांग करने लगे। गौरतलब है कि मशहूर बॉलीवुड कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने इसी साल 14 अप्रैल को एक-दूसरे के साथ शादी रचाई थी। शादी के दो महीने बाद यानी 27 जून को एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी प्रेग्नेंसी की खबर साझा की थी।