Breaking News :

आज करवा चौथ, सुहागिनों का विशेष पर्व , दांपत्य जीवन में ऐसे भरेगी खुशियां, कृतिका नक्षत्र में चंद्रमा को अर्घ्य शुभदायी


रायपुर। आज करवा चौथ है ,देशभर में सुहागिनों का विशेष पर्व के रूप में करवा चौथ को मानाया जाता है |  करवा चौथ पर सुहागिन स्त्री के लिए सबसे महत्वपूर्ण व्रत होता है | यह उनके पति को दीर्घायु प्रदान करने वाला व्रत माना जाता है | इस दिन सुहागिन स्त्रियों में करवा चौथ के पर्व को लेकर जबरदस्त उत्साह और श्रद्धा देखी जाती है| हिंदू पंचांग के कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दिन करवा चौथ मनाया जाता है |


गुजरात,दक्षिण भारत,महाराष्ट्र आदि में जहां पर अमांत पंचांग का प्रयोग किया जाता है, वहां पर यह अश्विन मास में पड़ता है लेकिन यह सदैव एक ही दिन मनाया जाता है, केवल मास का अंतर स्थान-स्थान पर पूर्णिमांत और अमांत के कारण होता है |


इस बार करवा चौथ का व्रत 13 अक्टूबर 2022 को मनाया जाएगा | करवा चौथ पूजा मुहूर्त शाम के समय में 5:56 से शाम के 7:08 बजे तक है | करवा चौथ की शाम चांद निकलने का समय लगभग सुबह 6:21 से रात्रि के 8:08 तक रहेगा | करवा चौथ के दिन नई दिल्ली का चंद्रोदय समय 8:08 होगा | महिलाएं चंद्र देव को अर्घ्य देकर अपना व्रत खोलेंगी | 


बताया जाता है इस दिन गणेश जी का प्रसिद्ध संकष्टी चतुर्थी व्रत भी होता है | इस दिन महिलाएं प्रथम पूज्य श्री महागणेश जी की पूजा के साथ भगवान शंकर जी, माता पार्वती जी और कार्तिकेय जी की भी पूजा करती हैं |


निर्जल व्रत रखते हुए संध्या काल में जब चंद्रोदय होता है तो चंद्र देव को अर्घ्य देकर अपना व्रत खोलती हैं | करवा चौथ को करक चतुर्थी भी कहा जाता है | करवा एक मिट्टी का पात्र होता है,इसमें जल भरकर चंद्र देव को अर्घ्य दिया जाता है |