Breaking News :

इस तारीख को रायपुर नगर पलिक निगम परिक्षेत्र में पुर्णता मांस मटन के विक्रय पर रहेगी रोक, आदेश के उल्घन करने पर होगी कठोर कर्रवाही..

रायपुर नगर पालिका निगम 30 जनवरी को  महात्मा गॉधी निर्वाण दिवस मनाया जाएंगा. इस दिन निगन के परिक्षेत्र में पुर्णता मांस मटन के विक्रय पर प्रतिबंध रहेगा.इस सम्बन्ध में छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के परिपालन में नगर पालिक निगम रायपुर के स्वास्थ्य अधिकारी विजय पाण्डेय ने रायपुर नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से महात्मा गाँधी निर्वाण दिवस पर दिनांक 30 जनवरी 2022 रविवार को रायपुर नगर पालिक निगम के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में स्थित पशुवध गृह एवं समस्त मांस – मटन विक्रय की दुकानों को बंद रखे जाने का आदेश जारी किया है.




नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य अधिकारी विजय पाण्डेय ने बताया कि महात्मा गाँधी निर्वाण दिवस पर दिनांक 30 जनवरी 2022 रविवार को किसी भी दुकान में मांस – मटन विक्रय करते पाये जाने पर मांस – मटन जप्त करने की कार्यवाही की जायेगी और सम्बंधित व्यक्ति के विरूद्ध यथोचित कार्यवाही भी की जायेगी. महात्मा गाँधी निर्वाण दिवस पर दिनांक 30 जनवरी 2022 रविवार को नगर पालिक निगम रायपुर के जोन स्वास्थ्य अधिकारीगण / जोन स्वच्छता निरीक्षकगण मांस- मटन के विक्रय पर प्रतिबन्ध के आदेश का व्यवहारिक पालन सुनिश्चित करवाएंगे और इस हेतु अपने -अपने सम्बंधित जोन क्षेत्रों के मांस – मटन की दुकानों का सतत निरन्तर पर्यवेक्षण करेंगे.